E - CONTENT HINDI CLASS 12

                                                    E - CONTENT HINDI CLASS 12

E - CONTENT HINDI CLASS 12 

   3.जन-संचार एवं पत्रकारिता
         महत्त्वपूर्ण बिंदु :-
सीधे प्रसारण को लाइव कहते हैं |

हिंदी का पहला समाचार-पत्र उद्दंत-मार्तंड ( कलकत्ता) को माना जाता है |

समाचारों को कवर करने की अंतिम समय सीमा को डेड-लाइन कहते हैं |

समाचार दिखाते समय फोन पर घटना-स्थल की जानकारी लेना फोन-इन कहलाता है |

सनसनीखेज समाचार या ख़बरों को बढा-चढ़ा कर बताना पीत पत्रकारिता कहलाता है |

 समाचार-पत्र, पत्र-पत्रिकाएँ,  पुस्तकें आदि प्रिंट मिडिया कहलाता है |

 भारत की पहली इंटर-नेट समाचार साइट रीडिफ़ है |

उल्टा-पिरामिड समाचार शैली का अर्थ है – पहले अति महत्वपूर्ण तथा बाद में महत्वपूर्ण समाचार प्रस्तुत करना | इसमें इंट्रो, बॉडी तथा समापन का क्रम रहता है| 

पत्रकारों की रुचि अनुसार कार्य विभाजन बीट कहलाता है |
(१०) समाचार –पत्र, पत्रिकाओं, टी. वी., रेडियो चैनलों से अलग-अलग विषयों पर विशेष लेखन के लिए निर्धारित स्थल को डेस्क कहते हैं |

प्रश्न-उत्तर :-- 
प्रश्न 1. संचार किसे कहते हैं ?
उत्तर :-सूचनाओं,विचारों और भावनाओं को लिखित ,मौख़िक  या दृश्य-श्रव्य माध्यमों के        जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाना  संचार कहलाता है |
प्रश्न 2.संचार के माध्यम लिखें |
उत्तर:-समाचार-पत्र ,टेलीफ़ोन ,रेडियो ,दूरदर्शन तथा इन्टरनेट |
प्रश्न 3.जन संचार के उद्देश्य लिखें|
उत्तर:-सूचना देना,शिक्षित करना ,मनोरंजन करना,निगरानी करना तथा विचार-विमर्श करना 
प्रश्न 4. प्रिंट मध्यम  किसे कहते हैं ?
उत्तर:-छपाई वाले संचार माध्यम  प्रिंट माध्यम कहलाते हैं |
प्रश्न 5. हिंदी के दो दैनिक समाचार पत्रों के नाम लिखें |
उत्तर:-दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर |  
प्रश्न 6. आल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
उत्तर:- 1936 ईस्वी में|
प्रश्न 7. छ: ककार कौन से हैं? 
उत्तर :-कब, कहाँ ,क्या ,कौन, कैसे, क्यों |
प्रश्न 8. संपादन का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:-किसी लिखित सामग्री को  त्रुटिविहीन करके उसे पढने योग्य बनाना |
प्रश्न 9. आधुनिक छापाखाने का आविष्कार किसने किया ?
उत्तर :-आधुनिक  छापाखाने का आविष्कार जर्मनी के गुटेनबर्ग ने किया।
प्रश्न 10.‘बीट’ किसे कहते हैं ?
उत्तर:-लेखन और विशेष रिपोर्टिंग का विशेष क्षेत्र बीट कहलाता है | 
प्रश्न 11. भारत में पहला छापाखाना कब और कहाँ पर खुला था ?
उत्तर:- भारत में पहला छापाखाना सन 1556 में गोवा में खुला, इसे ईसाई मिशनरियों ने          धर्म-प्रचार की पुस्तकें छापने के लिए खोला था |
प्रश्न 12. मुद्रित माध्यम की विशेषताएँ लिखिए |
उत्तर:-i. छपे हुए शब्दों में स्थायित्व होता है, इन्हें सुविधानुसार किसी भी प्रकार से पढ़ा जा      सकता है।
    ii. यह माध्यम लिखित भाषा का विस्तार है।
    iii.यह चिंतन, विचार विश्लेषण का माध्यम है । 
प्रश्न 13. आल इंडिया रेडियो की विधिवत स्थापना कब हुई ?
उत्तर :- सन 1936 में  
प्रश्न 14. उल्टा पिरामिड शैली क्या है ?
उत्तर :-  जिसमें तथ्यों को महत्त्व के क्रम से  प्रस्तुत किया जाता है, सर्वप्रथम सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण तथ्य को तथा उसके उपरांत महत्त्व की दृष्टि से घटते  क्रम में तथ्यों  को रखा जाता है उसे उल्टा पिरामिड शैली कहते हैं । उल्टापिरामिड शैली में समाचार को तीन भागों में बाँटा जाता है -इंट्रो, बॉडी और समापन। 
प्रश्न 15. टी०वी० खबरों के विभिन्न चरणों को लिखिए ।
उत्तर :-  दूरदर्शन मे कोई भी सूचना निम्न चरणों या सोपानों को पार कर दर्शकों तक पहुँचती है।
फ़्लैश या ब्रेकिंग न्यूज  :- समाचार को कम से कम शब्दों में तत्काल दर्शकों तक पहुँचाना 
ड्राई एंकर :- एंकर द्वारा शब्दों में खबर के विषय में बताया जाता है 
फोन इन :- एंकर रिपोर्टर से फोन पर बात कर दर्शकों तक सूचनाएँ पहुँचाता है |
एंकर विजुअल :- समाचार के साथ –साथ संबन्धित दृश्यों को दिखाया जाना |
एंकर बाइट :- एंकर का प्रत्यक्षदर्शी या संबन्धित व्यक्ति के कथन या बातचीत द्वारा                 प्रामाणिक खबर प्रस्तुत करना |
लाइव :-   घटनास्थल से खबर का सीधा प्रसारण | 
एंकर पैकेज :- इसमें एंकर द्वारा प्रस्तुत सूचनाएँ , संबन्धित घटना के दृश्य ,बाइट ,ग्राफिक्स आदि द्वारा व्यवस्थित ढंग से दिखाई जाती है |
प्रश्न 16. इंटरनेट पत्रकारिता क्या है ?
उत्तर : इन्टरनेट विश्वव्यापी अंतर्जाल पर समाचारों का प्रकाशन या आदान प्रदान इन्टरनेट पत्रकारिता कहलाता है | यह दो रूपों में होती है |
प्रथम : समाचार सम्प्रेषण के लिए इन्टरनेट का प्रयोग करना |
दूसरा : रिपोर्टर अपने समाचार को ई –मेल  द्वारा अन्यत्र भेजने व समाचार को संकलित करने तथा उसकी सत्यता ,विश्वसनीयता सिद्ध करने के लिए करता है |
प्रश्न 17. पत्रकार कितने  प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:-  पत्रकार तीन प्रकार के होते हैं- 
    पूर्ण कालिक 
    अंशकालिक (स्ट्रिंगर)
    फ़्रीलांसर या स्वतंत्र पत्रकार
प्रश्न 18. पूर्णकालिक पत्रकार किसे कहते है ?
    उत्तर:- किसी समाचार संगठन में काम करने वाले नियमित वेतनभोगी कर्मचारी पूर्णकालिक पत्रकार कहलाते है |
प्रश्न 19. अंशकालिक पत्रकार किसे कहते है ?
उत्तर :-किसी समाचार संगठन के लिए एक निश्चित मानदेय पर काम करने वाले पत्रकार अंशकालिक पत्रकार कहलाते हैं |
प्रश्न 20. फ्रीलांसर पत्रकार किसे कहते है ?
उत्तर - ऐसा पत्रकार जो अलग –अलग समाचार पत्रों के लिए भुगतान के आधार पर लिखते हैं , उन्हें फ्रीलांसर पत्रकार कहते हैं | 
प्रश्न 21. पत्रकारिता क्या है ?
उत्तर- ऐसी सूचनाओं का संकलन एवं संपादन कर आम पाठकों तक पहुँचाना, जिनमें अधिक से अधिक लोगों की रुचि हो तथा जो अधिक से अधिक लोगों को प्रभावित करती हों,  पत्रकारिता कहलाता है।
प्रश्न 22. पत्रकारीय लेखन तथा साहित्यिक सृजनात्मक लेखन में क्या अंतर है ?
उत्तर - पत्रकारीय  लेखन का प्रमुख उद्देश्य सूचना प्रदान करना होता है,  इसमें तथ्यों की प्रधानता होती है जबकि साहित्यिक सृजनात्मक लेखन भाव ,कल्पना एवं सौंदर्य-प्रधान होता है |
प्रश्न 23. समाचार किसे कहते हैं ?
उत्तर- समाचार किसी भी ऐसी ताजा घटना, विचार या समस्या की रिपोर्ट है,जिसमें अधिक से अधिक लोगों की  रुचि हो और जिसका अधिक से अधिक लोगों पर प्रभाव पड़ता हो । 
प्रश्न 24. डेडलाइन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- समाचार माध्यमों के लिए समाचारों को प्रकाशित, प्रसारित  करने के लिए निर्धारित आखिरी समय -सीमा को डेडलाइन कहते हैं।
प्रश्न 25. संपादन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-प्रकाशन के लिए प्राप्त समाचार सामग्री उसकी अशुद्धियों को दूर करके पठनीय और प्रकाशन  योग्य बनाना सम्पादन कहलाता है   
प्रश्न 26. पीत पत्रकारिता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-  पाठकों को लुभाने के लिए झूठी अफ़वाहों, आरोप –प्रत्यारोप, प्रेमसंबंधों आदि से संबंधित सनसनीखेज  समाचारों से संबंधित पत्रकारिता को पीतपत्रकारिता कहते हैं।
प्रश्न 27. पेज थ्री पत्रकारिता किसे कहते हैं ?
उत्तर- ऐसी पत्रकारिता जिसमें फ़ैशन, अमीरों की पार्टियों , महफ़िलों और जानेमाने लोगों के निजी जीवन  के बारे में बताया जाता है।
प्रश्न 28. विशेषीकृत पत्रकारिता क्या है ?
उत्तर- किसी विशेष क्षेत्र की विशेष जानकारी देते हुए उसका विश्लेषण करना विशेषीकृत पत्रकारिता है |
प्रश्न 29. सम्पादकीय में सम्पादक  का नाम क्यों नहीं लिखा जाता ?
उत्तर- क्योंकि सम्पादकीय पूरे सम्पादक मंडल द्वारा लिखा जाता है |
प्रश्न 30. स्तम्भ लेखन से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :- लोकप्रिय लेखकों द्वारा नियमित रूप से लिखा जाने वाला विचारपरक लेख|    
प्रश्न 31. बीट  क्या हैं ?
उत्तर- लेखन और रिपोर्टिंग के विशेष क्षेत्र को बीट कहते हैं | जैसे फिल्म,खेल आदि  का विशेष क्षेत्र|
प्रश्न 32. डेस्क क्या है ?
उत्तर- डेस्क का आशय सम्पादन से है |डेस्क पर समाचारों को संपादित कर छपने योग्य बनाया जाता है |
प्रश्न 33. न्यूजपेग क्या है ?
उत्तर- किसी मुद्दे पर लिखे जा रहे लेख में उस ताज़ा घटना का उल्लेख जिसके कारण वह  मुद्दा चर्चा में आ गया न्यूज पेग कहलाता है  |

Comments

Popular posts from this blog

CLASSIFICATION NUMBERS OF DDC

ACP FOR CLASS VII, VIII & IX